Bihar Assembly Bypolls: परिवारवाद का बोलबाला?, जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत और राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के बेटे विश्वनाथ को टिकट, 4 सीट पर प्रत्याशी की घोषणा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2024 17:04 IST2024-10-20T17:03:32+5:302024-10-20T17:04:40+5:30

Bihar Assembly Bypolls:  बेलागंज से विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत कुमार सिंह और तरारी विधानसभा सीट से राजू यादव महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे।

Bihar Assembly Bypolls tickets to Jagadanand Singh's younger son Ajit Kumar Singh RJD MP Surendra Prasad Yadav son Vishwanath | Bihar Assembly Bypolls: परिवारवाद का बोलबाला?, जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत और राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के बेटे विश्वनाथ को टिकट, 4 सीट पर प्रत्याशी की घोषणा

photo-lokmat

Highlightsमहागठबंधन ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। जगदानंद सिंह के बेटे अजित जदयू से लौटकर राजद में आए हैं। सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

Bihar Assembly Bypolls: बिहार विधानसभा की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान रविवार को कर दिया गया। राजद के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की साझा प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह और वीआईपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने चारों सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान किया। इनमें तीन सीट पर राजद उम्मीदवार ताल ठोकेंगे तो एक सीट भाकपा-माले के खाते में गई है। इमामगंज सीट से रोशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी महागठबंधन के साझा उम्मीदवार होंगे। वहीं बेलागंज से विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत कुमार सिंह और तरारी विधानसभा सीट से राजू यादव महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे।

महागठबंधन ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित जदयू से लौटकर राजद में आए हैं। जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की बेलागंज सीट से उनके बेटे विश्वनाथ को टिकट मिला है। रामगढ़ से अजित सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं जो राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं।

इनके एक पुत्र सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं, बेलागंज सीट से विश्वनाथ यादव उम्मीदवार हैं। विश्वनाथ यादव सांसद सुरेंद्र यादव के पुत्र हैं, जो जहानाबाद से लोकसभा चुनाव जीते थे। जबकि तरारी सीट से भाकपा-माले के राजू यादव उम्मीदवार बनाए गए हैं। बता दें कि एनडीए ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान पहले ही कर दिया था।

इमामगंज सीट से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही हैं तो बेलागंज से जदयू ने मनोरमा देवी को टिकट दिया है। वहीं, तरारी और रामगढ़ भाजपा के खाते में गई है। तरारी से भाजपा ने सुनील पांडेय के पुत्र विशाल प्रशांत को टिकट दिया है, वहीं रामगढ़ सीट से अशोक कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

दूसरी ओर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी अपने तीन उम्मीदवार घोषित किये हैं। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार हैं। वहीं, इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए डॉक्टर जितेंद्र पासवान जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार हैं।

जबकि, तरारी से एसके सिंह उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। रामगढ़ सीट के लिए जनसुराज ने अभी उम्मीदवार तय नहीं किया है। बिहार में चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव मतदान होना है। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 25 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तिथि है।

Web Title: Bihar Assembly Bypolls tickets to Jagadanand Singh's younger son Ajit Kumar Singh RJD MP Surendra Prasad Yadav son Vishwanath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे