लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनाव: कुशेश्वरस्थान में जदयू ने राजद को बड़े अंतर से हराया, तारापुर में राजद को बढ़त

By विशाल कुमार | Updated: November 2, 2021 15:00 IST

तारापुर में 15वें दौर की मतगणना के बाद राजग 1271 वोटों से आगे चल रही है. यहां राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह को 41819 वोट जबकि जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह को 40548 वोट मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअमन भूषण हजारी ने राजद उम्मीदवार गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हराया.तारापुर में 15वें दौर की मतगणना के बाद राजग 1271 वोटों से आगे चल रही है.

नई दिल्ली:बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर सत्ताधारी जदयू के प्रत्याशी अमन भूषण हजारी ने राजद उम्मीदवार गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हरा दिया है. कुशेश्वरस्थान सीट पर पूरे 23 राउंड का परिणाम सामने आ गया है.

वहीं, दूसरी सीट तारापुर में 15वें दौर की मतगणना के बाद राजग 1271 वोटों से आगे चल रही है. यहां राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह को 41819 वोट जबकि जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह को 40548 वोट मिले हैं.

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था. चुनाव आयोग द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर उपचुनाव में 5,84,395 मतदाताओं में से 49.60 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

तारापुर में आठ और कुशेश्वरस्थान में नौ उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू के दोनों मौजूदा विधायकों के निधन के कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराना पड़ा.

इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर विपक्षी महागठबंधन में दरार भी आ गई और राजद एवं कांग्रेस ने दोनों ही सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे.

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां