लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनावः पूर्व सांसद पप्पू यादव को कांग्रेस ने दिया ऑफर, तेजस्वी यादव को घेरने की तैयारी, कन्हैया कुमार के बाद जाप अध्यक्ष पर नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2021 17:41 IST

Bihar assembly by-election: पांच माह बाद जेल से रिहा हुए जाप प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव की पार्टी जाप का विलय कांग्रेस में हो गया है.पप्पू यादव अब कांग्रेस की टिकट से उपचुनाव में उतरेंगे.पप्पू यादव ने उपचुनाव को लेकर हुंकार भरा था.

पटनाः बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उप-चुनाव को लेकर कांग्रेस तेजस्वी यादव की मनमानी से नाराज है. कांग्रेस पार्टी दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार देने की तैयारी में है.

 

कुशेश्वरस्थान के साथ तारापुर विधानसभा से अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी की जा रही है. इस बीच पांच माह बाद जेल से रिहा हुए जाप प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू यादव की पार्टी जाप का विलय कांग्रेस में हो गया है. पप्पू यादव अब कांग्रेस की टिकट से उपचुनाव में उतरेंगे.

बिहार में लालू प्रसाद यादव के बाद वे यादवों के दूसरे सबसे बडे़ नेता है. कांग्रेस उनके संपर्क में है, लेकिन शर्त यही है कि पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर ही तारापुर से चुनाव लड़ें. अगर वे अपनी सहमति देते हैं तो पार्टी इस पर विचार करेगी. पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि सम्मान एकतरफा नहीं होता, दोनों ओर से होना चाहिए. गठबंधन के कारण हम लोग काफी पीछे हो जाते हैं.

इसलिए कांग्रेस से प्यार करने वाले लोग हमारे साथ आगे नहीं बढ़ पाते हैं. कांग्रेस विकास के रास्ते पर कैसे प्रदेश को आगे लेकर जा सकती है, उस पर विचार हो रहा है. इस मामले में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने अधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव हमारे पार्टी में आ रहे हैं. पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता खुश हैं कि कांग्रेस अब पूरे बिहार में अकेले चुनाव लडेगी. उन्होंने कहा कि राजद क्षेत्रीय पार्टी है और कांग्रेस पूरे देश में समाई हुई है. पप्पू यादव बडे नेता हैं और रंजीता रंजन पहले से ही कांग्रेस में है. यहां बता दें कि कल ही पप्पू यादव को अपहरण केस के मामले में जमानत मिली है और कल ही पप्पू यादव ने उपचुनाव को लेकर हुंकार भरा था.

ऐसे में कांग्रेस अब पप्पू यादव को अपने पार्टी से टिकट देकर राजद को करारा जवाब देगी. कांग्रेस ने पप्पू को यह ऑफर देकर राजद को जरूर घेरने की कोशिश की है. हाल के दिनों में पप्पू यादव की लोकप्रियता जिस प्रकार बढ़ी है, अगर वह चुनाव में उतरते हैं, तो न सिर्फ राजद, बल्कि जदयू के लिए भी परेशानी बन सकते हैं. उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी रंजीता रंजन कांग्रेस की नेता हैं. वह पिछले विधानसभा चुनाव से ही पप्पू यादव को कांग्रेस के साथ लाने का प्रयास कर रही हैं.

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवपटनाबिहारकांग्रेसकन्हैया कुमारराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे