Bihar Assembly Budget Session: हसबैंड जेल गए तब राबड़ी को मुख्यमंत्री बनाया?, सीएम नीतीश कुमार और राजद पार्षद उर्मिला ठाकुर के बीच जोरदार नोकझोंक

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2025 15:10 IST2025-03-07T15:09:09+5:302025-03-07T15:10:45+5:30

Bihar Assembly Budget Session: राबड़ी देवी की ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इनके हसबैंड जेल गए तब राबड़ी को मुख्यमंत्री बनाया।

Bihar Assembly Budget Session live When husband lalu yadav went jail Rabri devi made CM heated argument CM Nitish Kumar RJD councilor Urmila Thakur see video | Bihar Assembly Budget Session: हसबैंड जेल गए तब राबड़ी को मुख्यमंत्री बनाया?, सीएम नीतीश कुमार और राजद पार्षद उर्मिला ठाकुर के बीच जोरदार नोकझोंक

file photo

Highlightsराजद सरकार में शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने क्या किया?शिक्षा में कुछ पढ़ती थी, उसके बाद महिला नहीं पढ़ती थी।

Bihar Assembly Budget Session: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद की महिला विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर के बीच जोरदार नोकझोंक हुई। दरअसल, उर्मिला ठाकुर के द्वारा हाईस्कूल से जुड़ा सवाल किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी जगह पर बैठे बैठे आपत्ति जताई तो उर्मिला ठाकुर ने इसका प्रतिकार किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत अन्य महिला विधान पार्षदों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि राजद सरकार में शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने क्या किया?

  

पहले महिलाएं कहां पढ़ती थी? प्राथमिक शिक्षा में कुछ पढ़ती थी, उसके बाद महिला नहीं पढ़ती थी। राबड़ी देवी की ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इनके हसबैंड जेल गए तब राबड़ी को मुख्यमंत्री बनाया। इन्होंने महिलाओं के लिया अबतक क्या किया? महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को कहा मजबूती से जवाब दे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इन टिप्पणियों से राजद और जदयू सदस्यों के बीच जोरदार नोकझोंक हुई। बाद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदस्यों को शांत कराया और सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील की।

Web Title: Bihar Assembly Budget Session live When husband lalu yadav went jail Rabri devi made CM heated argument CM Nitish Kumar RJD councilor Urmila Thakur see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे