लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते मिले पुलिसकर्मी, शराब छकते एएसआई, सिपाही और उनके संबंधी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2020 07:46 IST

बताया जाता है कि राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाने के पीछे शराब पार्टी करते तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार की रात थाने के पीछे ही खटाल में शराब पार्टी चल रही थी, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे. ये तीनों पुलिसकर्मी पाटलिपुत्र थाने के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पुलिसवाले ही शराबबंदी की पोल खोल रहे हैं. एक तरफ पुलिस महकमे में शराबबंदी को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है तो दूसरी तरफ पुलिसवाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने इसको लेकर अपने पुलिसकर्मियों को कई बार हड़काया भी है, लेकिन पुलिसकर्मियों को इससे फर्क नहीं पड़ता. पुलिसकर्मी खुद शराब पार्टी कर रहे हैं और छक कर शराब पी रहे हैं.

बिहार में पुलिसवाले ही शराबबंदी की पोल खोल रहे हैं. एक तरफ पुलिस महकमे में शराबबंदी को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है तो दूसरी तरफ पुलिसवाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने इसको लेकर अपने पुलिसकर्मियों को कई बार हड़काया भी है, लेकिन पुलिसकर्मियों को इससे फर्क नहीं पड़ता. पुलिसकर्मी खुद शराब पार्टी कर रहे हैं और छक कर शराब पी रहे हैं. पटना के शास्त्रीनगर थाने के एएसआई लालू यादव हैं, जिन्हें शराब पीने पिलाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. 

बताया जाता है कि राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाने के पीछे शराब पार्टी करते तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार की रात थाने के पीछे ही खटाल में शराब पार्टी चल रही थी, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे. ये तीनों पुलिसकर्मी पाटलिपुत्र थाने के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे. बताया जा रहा है कि इस शराब पार्टी में कई पुलिसकर्मी शामिल हुए थे.

शास्त्रीनगर थाने के एएसआई लालू यादव के घर उनके समधी आये तो जमकर आदर सत्कार हुआ. लेकिन बात इतने से नहीं बनी और सामधीजी ने शराब सेवन की इच्छा जाहिर कर दी. फिर क्या था एएसआई लालू यादव ने शास्त्रीनगर थाने के पुलिसकर्मी और क्विक मोबाइल पर तैनात पवन को शराब लाने का आदेश दिया. खटाल में बैठकर जैसे ही तीनों ने शराब पीना शुरू किया वैसे ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने जब नशे में टल्ली हो गये एएअसाई लालू यादव, समधी नागेंद्र यादव और पुलिस कांस्टेबल को पकड़ा तब दोनों अपना परिचय देने लगे. लेकिन उनकी एक नहीं चली और नशे की हालत में तीनों को थाने लाया गया.

इन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी से महकमे में हड़कम्प मच गया है. मामले की जानकारी पटना पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों को दे दी गई है. पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि जो पुलिसकर्मी गिरफ्तार किये गये हैं उनमें लालू यादव (मुंशी), पवन कुमार (सिपाही) और एक अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं. वहीं, शुक्रवार को मुजफ्फरपुर सदर थाना की पुलिस ने रामदयालु से आज सुबह शराब लदा उत्तराखंड नंबर की ट्रक को जब्त किया है. मौके से ट्रक चालक उत्तराखंड के कातिमा निवासी साकिर और खलासी पप्पी को गिरफ्तार कर किया गया है. ट्रक पर नमकीन और भुजिया के पैकेट के नीचे शराब की कार्टन को छुपाकर रखा गया था.

चालक ने पूछताछ में बताया की दिल्ली से शराब लोड कर चला था. इसे बेगूसराय में अनलोड करने की बात धंधेबाज ने कही थी. लेकिन वह रामदयालु पहुंचकर रास्ता भटक गया. समस्तीपुर की ओर जाने के बदले वह हाजीपुर वाले रोड में प्रवेश कर गया. इसी बीच सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष को ट्रक से शराब की सप्लाई की सूचना मिली. वे दलबल के साथ पहुंचे और कार्रवाई की. शराब की गिनती की जा रही है. इसके बाद ही पता चल सकेगा कि ट्रक पर कितना शराब लोड है.

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया