लाइव न्यूज़ :

BIHAR Arif Mohammad Khan: मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा ओपन विवि और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त?, एक्शन में नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2025 17:32 IST

BIHAR Arif Mohammad Khan: प्रो. संजय कुमार मुंगेर विश्वविद्यालय के, प्रो. विवेकानंद सिंह पूर्णिया विश्वविद्यालय के, प्रो. रविंद्र कुमार नालंदा खुला विश्वविद्यालय के और डॉक्टर इंद्रजीत सिंह बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समय जून 2024 में ही शुरू हो गई थी। कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने क्यों गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे थे।

पटनाः बिहार में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालते ही आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालयों की व्यवस्था में सुधार को लेकर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने चार प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी है। इनमें मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसको लेकर आज अहले सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति मिलने के बाद इन नामों का ऐलान कर दिया गया। राजभवन से जारी आदेश में बताया गया है कि प्रो. संजय कुमार मुंगेर विश्वविद्यालय के, प्रो. विवेकानंद सिंह पूर्णिया विश्वविद्यालय के, प्रो. रविंद्र कुमार नालंदा खुला विश्वविद्यालय के और डॉक्टर इंद्रजीत सिंह बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं।

इन कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के समय जून 2024 में ही शुरू हो गई थी। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे थे। कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने क्यों गए हैं।

इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई थी। लेकिन गुरुवार दोपहर राजभवन से जारी आदेश में बताया गया कि बिहार के चार विश्वविद्यालय के कुलपति बदल दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से पहली मुलाकात थी। बिहार का राज्यपाल बनने के बाद आरिफ मोहम्मद खान का यह पहला बड़ा फैसला है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया