लाइव न्यूज़ :

बिहारः शहीद को अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचा एनडीए का कोई नेता, मोदी की रैली में रहे व्यस्त

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2019 08:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह शुक्रवार की शाम आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे.सत्ताधारी दल (एनडीए) का कोई भी चेहरा शहीद के शव को फूल चढ़ाने नहीं पहुंचा.

जम्मू- कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह का शव रविवार को पटना पहुंचा. शहीद पिंटू सिंह के शव को लेने उनकी बहन और भाभी एयरपोर्ट पर मौजूद थे. लेकिन इस दौरान सत्ताधारी दल (एनडीए) का कोई भी चेहरा शहीद के शव को फूल चढ़ाने नहीं पहुंचा.

पटना एयरपोर्ट पर शहीद को पटना कमिश्नर आरएल चोंग्थू, डीएम कुमार रवी, एसएसपी गरिमा मलिक सहित सीआरपीएफ के अन्य बड़े अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, हम नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह ने शहीद जवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. लेकिन इस मौके पर बिहार राजग के कोई भी नेता एयरपोर्ट नहीं पहुंचे.

पटना एयरपोर्ट पर शहीद के शव को श्रद्धांजलि देने के लिए न तो मुख्यमंत्री और न ही उनकी कैबिनेट के कोई सहयोगी मौजूद रहे. वहीं, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ हैं. वहीं इस कार्यक्रम में किसी भी सत्ताधारी दल के नेता के नहीं पहुंचने पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के कारण कोई नहीं आ पाया होगा.

जेएनयू के पूर्वछात्रसंघ अध्यक्ष और बेगूसराय से सांसद प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने शहीद के अंतिम संस्कार में ना पहुंचने पर सत्ताधारी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'शहीदों के सम्मान में, बिहार की जनता नहीं जुटी गाँधी मैदान में। बहुत शर्मनाक है कि जब शहीदों की अंतिम यात्रा निकल रही है तब सरकार चुनावी रैली कर रही है।'

सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह शुक्रवार की शाम आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. वह बेगूसराय के रहने वाले थे. पटना एयरपोर्ट से शहीद पिंटू कुमार सिंह का शव उनके पैतृक गांव बखरी पहुंचा. बखरी में बेगूसराय के डीएम एवं एसपी भी मौजूद रहे. अपने शहीद सपूत के अंतिम दर्शन को लोगों का हुजुम बखरी पहुंचा. पिंटू का अंतिम संस्कार रविवार को ही कर दिया गया.

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीकन्हैया कुमारनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया