लाइव न्यूज़ :

बिहार: महागठबंधन में सब ठीक नहीं- जीतनराम मांझी ने कहा- रालोसपा से कम सीटों पर नहीं होगी समझौता

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2019 22:09 IST

उपेंद्र कुशवाहा से कम सीटें मिलने पर मांझी ने इशारों में कहा कि दल के लिए कई विकल्प खुले हुए हैं. हालांकि एनडीए में जाने के सवाल को जीतन राम मांझी ने सिरे से खारिज किया.

Open in App

बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन के घटक दलों के बीच सबकुछ ठीकठाक होने का चाहे लाख दावा किया जाता हो, लेकिन सियासी बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है. सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में फंसे पेंच के बीच हिंदुस्तान अवाम मोर्चा(हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने आज इस मुद्दे पर कहा है कि रालोसपा से कम सीटों पर समझौता नहीं करेंगे. 

अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन कर उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की कोर कमेटी बैठक में यह फैसला लिया गया है. जीतन राम मांझी ने कहा कि सीट बंटवारे के मामले पर 18 फरवरी तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि महागठबंधन 'हम' को कितनी सीटें दे रही है. उन्होंने यह भी बताया कि सीट बंटवारे को लेकर वह जल्द ही लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. पार्टी नेता वृषण पटेल और प्रवक्ता दानिश रिजवान के इस्तीफे पर मांझी ने कहा कि दोनों का इस्तीफा कोर कमेटी ने स्वीकार कर लिया है.

वृषिण पटेल पर गबन का आरोप दानिश रिजवान ने लगाया था. पार्टी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया था. कांग्रेस द्वारा 19 सीटों की मांग पर मांझी ने कहा कि कांग्रेस को इतनी सीटें महागठबंधन दे ही नहीं सकता. उपेंद्र कुशवाहा से कम सीटें मिलने पर मांझी ने इशारों में कहा कि दल के लिए कई विकल्प खुले हुए हैं. हालांकि एनडीए में जाने के सवाल को जीतन राम मांझी ने सिरे से खारिज किया. उन्होंने साफ तौर से कह दिया कि सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने पर 'हम' के पास कई विकल्प हैं. वहीं, सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी को लेकर जीतनराम मांझी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन के अफवाह फैला रहे है. 

यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार की देर शाम राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे एवं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अचानक 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर मिलने पहुंच थे. दोनों की मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली. सूत्रों के मुताबिक पहले यह माना गया कि महागठबंधन से नाराज चल रहे जीतन राम मांझी को मनाने तेजप्रताप पहुंचे हैं. लेकिन, मुलाकात के बाद तेजप्रताप ने कहा कि वे राजद के चल रहे बदलाव यात्रा में शामिल होने के लिए जीतनराम मांझी को न्योता देने गये थे. उन्होंने कहा कि टिकट या सीट शेयरिंग की कोई बात नहीं हुई. टिकट बांटने का काम लालू प्रसाद करेंगे. महागठबंधन में किसी मनमुटाव की बात को खारिज किया. वहीं, मांझी ने कहा कि कुछ लोग उनकी नाराजगी को बिना वजह तूल देने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि वे महागठबंधन की एकता के हिमायती हैं और यदि एक सीट भी नहीं मिली तो भी महागठबंधन से पीछे हटने की बात नहीं है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?