Bihar: बिहार में एक बार फिर से सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सक्रियता, किया मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2025 15:12 IST2025-11-28T15:12:51+5:302025-11-28T15:12:51+5:30

प्राप्त जानकारी अनुसार पटना के मुख्य सचिवालय में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की बारीकी से समीक्षा की।

Bihar: After assuming power once again in Bihar, CM Nitish Kumar intensified his activities and conducted a surprise inspection of the Chief Secretariat | Bihar: बिहार में एक बार फिर से सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सक्रियता, किया मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण

Bihar: बिहार में एक बार फिर से सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सक्रियता, किया मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण

पटना: बिहार में एक बार फिर से सत्ता की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं और हर विभाग की पूरी जानकारी ले रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने घूम-घूमकर अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक सचिवालय पहुंचने से अधिकारियों के बीच खलबली मच गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार पटना के मुख्य सचिवालय में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की बारीकी से समीक्षा की। बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान सचिवालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। मुख्यमंत्री ने कई विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। 

इस दौरान मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं और कार्य पद्धति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय पर कार्यालय आयें और बेहतर ढंग से कार्य का निष्पादन करें। 

कार्यालय में अनुशासित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी काम करें ताकि कार्यों को ससमय पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर की साफ-सफाई नियमित हो। परिसर सुसज्जित और आकर्षक दिखे। परिसर एवं उद्यान क्षेत्र हरा-भरा रहे इसके लिए जहां जरूरत हो वहां पौधारोपण कराएं। आगंतुकों के बैठने और उनकी सुविधाओं का भी ख्याल रखें। 

मुख्य सचिवालय को और बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने की योजना पर काम करें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्द्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Web Title: Bihar: After assuming power once again in Bihar, CM Nitish Kumar intensified his activities and conducted a surprise inspection of the Chief Secretariat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे