लाइव न्यूज़ :

बिहार : अदालत जाते समय अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:12 IST

Open in App

गोपालगंज, सात दिसंबर बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना अंतर्गत पोखर भिंडा पुल के समीप मंगलवार को अदालत जाने के क्रम में एक अधिवक्ता की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि मृतक अधिवक्ता का नाम राजेश पांडेय है।

उन्होंने बताया कि कुचायकोट थाना अंतर्गत खुटवनीया गांव निवासी पांडेय मोटरसाइकिल से गोपालगंज जिला मुख्यालय आ रहे थे तभी पोखर भिंडा पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने अधिवक्ता को गोली मार दी और फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। कुमार ने बताया कि इस वारदात में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी जारी है।

इस वारदात के विरोध में गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के वकीलों ने मोनिया बाबा चौक के समीप सड़क को जाम कर दिया जिससे घंटों आवागमन ठप रहा। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित