लाइव न्यूज़ :

बिहारः दरभंगा के 79 गांव बाढ़ से प्रभावित, नदियों के खतरे के निशान को पार करने के बाद कई ट्रेनों का परिचालन ठप

By अभिषेक पारीक | Updated: July 9, 2021 14:16 IST

बिहार के दरभंगा जिले में बागमती, गेहुमी और कमला नदियां पिछले करीब दो सप्ताह से उफान पर हैं। जिसके चलते जिले के कई ब्लॉक में बाढ़ आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के दरभंगा जिले के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 79 गांवों के 58 हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित और कुछ को रद्द किया गया है। 

बिहार के दरभंगा जिले में बागमती, गेहुमी और कमला नदियां पिछले करीब दो सप्ताह से उफान पर हैं। जिसके चलते जिले के कई ब्लॉक में बाढ़ आ गई है। इसके साथ ही कई अन्य जिलों में नदियों के बढ़े जलस्तर से रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है। समस्तीपुर रेलमंडल के सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड में कई दिनों से ट्रेनों का संचालन ठप है। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जा रहा है। 

दरभंगा के डीएम त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को इस संबंध में एक्सीक्यूटिव इंजीनियरों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने सुझाव मांगे और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित आबादी की सूची बनने के निर्देश दिए, जिससे की लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। 

अधिकारियों के मुताबिक जिले के छह ब्लॉक के 79 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिससे गांवों की 58 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। डीएम के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में 14 स्थानों पर सामुदायिक रसोई के जरिये 3,418 लोगों को दोनों समय का भोजन कराया जा रहा है। 

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में आने-जाने के लिए 35 निजी और 110 सरकारी नौकाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनके जरिये करीब 900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

ट्रेनों का परिचालन बंद

सगौली नरकटियागंज रेलखंड पर चार जुलाई को ही ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। समस्तीपुर-रेलमंडल के मंझौलिया स्टेशन के ब्रिज संख्या 248 पर बाढ़ का पानी आने के बाद सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, वहीं कुछ पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई है। 

खतरे के निशान के पार नदियां

उधर, समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड में भी नदियों के खतरे के निशान को पार करने के बाद ट्रेनों के परिचालन को सुचारू रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं हायाघाट स्टेशन के नजदीक बागमती नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच रही है। ऐसे में ट्रेनों की गति को कम रखने के आदेश दिए गए हैं। समस्तीपुर-दरभंगा डीआरएम ने ट्रेनों का परिचालन पुल पर 30 किमी प्रति घंटे कर दिया है। 

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे