लाइव न्यूज़ :

भीषण कार दुर्घटना के दौरान बच्ची ने लिया जन्म, सभी 6 लोगों की मौत, सुरक्षित बच गई नवजात

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2018 15:23 IST

लाहिला गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार और हायवा की टक्कर से कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई लेकिन सुरक्षित बच गई नवजात बच्ची।

Open in App

पटना, 27 जुलाईः कहावत है 'जाको राखे साईंया मार सके ना कोय...' यह उक्ति बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके के लाहिला गांव में चरितार्थ हुई है। जहां कार दुर्घटना के दौरान एक बच्ची ने जन्म लिया है। यहां लाहिला गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार और हायवा की टक्कर से कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। सभी मृतक अर्चना कुमारी नाम की महिला के प्रसव के बाद इलाज के लिए जमुई के सिकन्दरा आ रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मृतक लखीसराय जिले के तरहारी गांव के निवासी थे। हादसे में नवजात सही सलामत बच गई है। मृतकों में तीन लोग अर्चना कुमारी, निवास पांडेय और सावित्री देवी एक ही घर के थे जबकि दो लोग पडोसी हैं। हादसे में एक आशा कार्यकर्ता की भी मौत हुई है। मृतकों के नाम सावित्री देवी, अर्चना कुमारी, सीमा देवी, आशा कार्यकर्ता अंजना कुमारी (वह संजय साव की पत्नी बताई गई हैं), विपुल कुमार, निवास पांडेय हैं।

बताया जाता है कि लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के तरहारी गांव निवासी निवास पांडेय के घर गुरुवार की रात खुशियों की जगह मातम पसर गया। निवास पांडेय और सीमा देवी ने पुत्री अर्चना पांडेय का विवाह वर्ष 2008 में दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करनेवाले गया जिले के सनौत पंचायत निवासी बबन पांडेय से की थी। अर्चना को दो लडके हैं. तीसरी बार गर्भवती होने पर वह अपने मायके आ गई थी। गुरुवार की देर रात प्रसव पीडा होने पर करीब 11:20 बजे निवास पांडेय और सीमा देवी अपनी पुत्री अर्चना को लेकर जमुई जिले के सिकंदरा अस्पताल ले जा रहे थे। उनके साथ 55 वर्षीया पडोसी सावित्री देवी, पति स्व बच्चू सिंह भी अस्पताल जाने के लिए गाडी पर सवार हो गईं। उनके साथ तरहारी गांव के पास के गांव गौरा निवासी आशा कार्यकर्ता अंजना कुमारी, पति संजय साह भी थीं।

वहीं, कैमूर जिले के मोहनिया निवासी वाहन मालिक सियाराम सिंह के मित्र व चालक 40 वर्षीय विपुल कुमार को रात में ही सिकंदरा जाने को कहा गया। पहले वह तैयार नहीं हुआ, लेकिन किसी तरह चालक को सिकंदरा अस्पताल जाने के लिए तैयार किया गया।

बताया जाता है कि घर से निकलने के करीब आधा घंटे बाद करीब 11:45 बजे जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में चालक को नींद आ जाने के दौरान वैन सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया। इस हादसे में वैन पर सवार चालक समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के तरहारी गांव के ही हैं। वहीं, एक ही परिवार के तीन लोग मां-पिता व प्रसूता अर्चना शामिल हैं। हादसे में प्रसूता अर्चना पांडेय ने दो बेटों को जन्म देने के बाद तीसरी बार बेटी को जन्म दिया। हादसे में नवजात की जान बच गई है. उसे सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया