बिहारः वैशाली में 55 किलो सोने की डकैती, दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: November 24, 2019 00:25 IST2019-11-24T00:25:25+5:302019-11-24T00:25:25+5:30

उन्होंने बताया, ‘‘शाखा प्रबंधक ने 55 किलोग्राम सोना लूटे जाने का दावा किया है। हम इस दावे की पुष्टि कर रहे हैं और अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है।’’

Bihar: 55 kg gold robbery in Vaishali, daylight incident carried out | बिहारः वैशाली में 55 किलो सोने की डकैती, दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

बिहारः वैशाली में 55 किलो सोने की डकैती, दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

बिहार के वैशाली जिले में हथियारबंद डकैतों ने सोना रखकर कर्ज देने वाली कंपनी की शाखा से करीब 55 किलोग्राम सोना लूट लिया जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर को शहर पुलिस थाने के अंतर्गत सिनेमा रोड शाखा में हुई।

तिरहुत परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार ने बताया, ‘‘ आठ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए डैकेतों ने बंदूक के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और विरोध करने पर सुरक्षाकर्मी व कुछ कर्मचारियों की पिटाई की।’’

उन्होंने बताया, ‘‘शाखा प्रबंधक ने 55 किलोग्राम सोना लूटे जाने का दावा किया है। हम इस दावे की पुष्टि कर रहे हैं और अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है।’’

Web Title: Bihar: 55 kg gold robbery in Vaishali, daylight incident carried out

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार