बिहार: कैमूर जिले में सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कश्मीर घूमकर लौट रहे थे घर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2021 16:25 IST2021-07-20T16:19:22+5:302021-07-20T16:25:49+5:30

कश्मीर से यात्रा कर अपने गांव लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर कुल्हड़िया गांव स्थित कुलेश्वरी धाम-भेरिया मोड पर घटी।

Bihar: 5 people died in a road accident in Kaimur district, all deceased were returning home from Kashmir | बिहार: कैमूर जिले में सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कश्मीर घूमकर लौट रहे थे घर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsबिहार के कैमूर जिले में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। कैमूर जिले के रहने वाले सभी लोग कश्मीर की यात्रा से वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और खाई में जा गिरी।

पटनाः कश्मीर से यात्रा कर अपने गांव लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर कुल्हड़िया गांव स्थित कुलेश्वरी धाम-भेरिया मोड पर घटी। कैमूर जिले के रहने वाले पांचों लोग कश्मीर घुमने गए थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार नीचे खाई में जा गिरी। कार में सवार 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। यह हादसा सोमवार की रात करीब 11 बजे हुआ, लेकिन आज सुबह परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

इसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह वाहन के अंदर फंसे शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा। मरने वालों की पहचान रामगढ थाना के जमुरना के स्व. ललिता सिंह के पुत्र रौशन सिंह 38 वर्ष तथा मोहन सिंह के पुत्र पंकज सिंह 35 वर्ष, मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव के सुरज सिंह, बरेज के राहुल सिंह व भवानी सिंह के रुप में हुई है।

परिजनों का कहना है कि सूरज, राहुल, पंकज, रौशन व भवनी सिंह के साथ अन्य लोग भी कश्मीर गए थे। शेष लोग दूसरी गाड़ी में सवार थे। जिनकी गाडी आगे निकल गई थी। पीछे से आ रहे उक्त पांच लोगों की हुंडई कार कुलेश्वरी धाम मोड के पास जीटी रोड पर बनी सुरक्षा दीवार से टकराकर पानी से भरी खाईं में पलट गई। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया।

Web Title: Bihar: 5 people died in a road accident in Kaimur district, all deceased were returning home from Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे