बिहार : लॉकडाउन के पहले दिन 448 वाहन जब्त, 7,97,200 रुपये जुर्माना के तौर पर वसूला गया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:32 IST2021-05-05T23:32:43+5:302021-05-05T23:32:43+5:30

Bihar: 448 vehicles seized on first day of lockdown, Rs 7,97,200 recovered as fine | बिहार : लॉकडाउन के पहले दिन 448 वाहन जब्त, 7,97,200 रुपये जुर्माना के तौर पर वसूला गया

बिहार : लॉकडाउन के पहले दिन 448 वाहन जब्त, 7,97,200 रुपये जुर्माना के तौर पर वसूला गया

पटना, पांच मई बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर बुधवार से लागू लॉकडाउन के पहले दिन महामारी संबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 448 वाहन जब्त किए गए और बतौर जुर्माना 7,97,200 रुपये वसूले।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के पहले दिन बिहार में मास्क नहीं पहने पर 3,274 लोगों पर 1,63,700 रुपये जुर्माना लगाया।

बिहार में बढते संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार मई, मंगलवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में पांच से 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bihar: 448 vehicles seized on first day of lockdown, Rs 7,97,200 recovered as fine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे