दलितों को दी जाए 3 डिसमिल जमीन, राजद विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर किया जमकर विरोध प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2026 15:58 IST2026-02-26T15:57:49+5:302026-02-26T15:58:49+5:30

विपक्ष के विधायकों की मांग पर सरकार क्या एक्शन लेती है, यह देखना होगा।

bihar 3 decimal land should given Dalits, RJD MLAs protested fiercely at the main gate Assembly | दलितों को दी जाए 3 डिसमिल जमीन, राजद विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर किया जमकर विरोध प्रदर्शन

file photo

Highlightsपरिवारों को सरकार की तरफ से आवास योग्य जमीन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।तीन डिसमिल जमीन मिलने से गरीब परिवार अपने लिए घर बनवा सकेंगे। जमीन का अधिकार सम्मान से जीने का आधार है।

पटनाः बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के 18वें दिन गुरूवार को राजद के विधायकों ने विधानसभा के प्रवेश द्वारा पर दलितों की जमीन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों ने दलितों को तीन डिसमिल जमीन देने की मांग की। इतना ही नहीं, विधायकों ने इस मुद्दे को केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सम्मानजनक जीवन से जुड़ा भी बताया। इसके अलावा सदन के अंदर भी विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा की। राजद के विधायकों का कहना है कि बिहार में बड़ी संख्या में दलित परिवार ऐसे हैं, जिनके पास जमीन नहीं है। ऐसे परिवारों को सरकार की तरफ से आवास योग्य जमीन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

यह उनकी जिम्मेदारी है. तीन डिसमिल जमीन मिलने से गरीब परिवार अपने लिए घर बनवा सकेंगे। यह आरोप भी लगाया गाय कि दलितों को किए गए वादे को लेकर सरकार पहल नहीं कर रही और धरातल पर काम नहीं दिखता। राजद के विधायकों ने इस दौरान सरकार को चेतावनी भी दी। दरअसल, उनका कहना है कि जमीन का अधिकार सम्मान से जीने का आधार है।

अगर उनकी मांगों पर पहल नहीं किया गया तो आंदोलन और भी तेजी से किया जाएगा। लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। लड़ाई दलितों के हक और अधिकार की है। ऐसे में विपक्ष के विधायकों की मांग पर सरकार क्या एक्शन लेती है, यह देखना होगा।

इसके अलावा राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। भाई वीरेंद्र ने कहा कि अमित शाह जहां भी जाते हैं, आतंकवाद को हवा देते हैं। वह सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ते हैं। अमित शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते हैं।

Web Title: bihar 3 decimal land should given Dalits, RJD MLAs protested fiercely at the main gate Assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे