बिहार राज्यसभा चुनाव में 'खेला'?, कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद, मनोज विश्वास, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और आरजेडी विधायक फैसल अली ने वोट नहीं डाला?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 17:07 IST2026-03-16T16:59:58+5:302026-03-16T17:07:23+5:30
आरपीआई (ए), एनसीपी, एनसीपी (एसपी), एआईएडीएमके, पीएमके और यूपीपीएल को एक-एक सीट मिली।

file photo
पटनाः बिहार राज्यसभा चुनाव में 'खेला' हो गया। कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने अभी तक अपना वोट नहीं डाला है। कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद (मनिहारी), मनोज विश्वास (फोर्ब्सगंज) और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा (वाल्मीकिनगर) अभी तक नहीं पहुंचे हैं। आरजेडी के 25 विधायकों में से 24 पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। ढाका से आरजेडी विधायक फैसल अली ने अभी तक अपना वोट नहीं डाला है। मतदान शाम 4 बजे तक समाप्त हुआ। मतगणना शाम 5 बजे शुरू होगी। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान हुआ। प्रत्येक उम्मीदवार को 41 वोटों की आवश्यकता है।
Bihar | Three Congress and one RJD MLA have not cast their votes for the Rajya Sabha elections. Congress MLAs Manohar Prasad from Manihari, Manoj Vishwas from Forbesganj, and Surendra Prasad Kushwaha from Valmikinagar have not yet arrived.
— ANI (@ANI) March 16, 2026
24 of the 25 RJD MLAs have already cast…
सुबह से ही पटना स्थित बिहार विधानसभा परिसर में बने मतदान केंद्रों पर विधायक अपना वोट डालने के लिए कतार में लगे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी अपना वोट डालने विधानसभा पहुंचे। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी विधानसभा पहुंचे और उन्होंने अपना वोट डाला। जेडीयू विधायक अनंत सिंह जेल से विशेष व्यवस्था के तहत वोट डालने पहुंचे।
राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव, जिनमें 10 राज्यों की 37 सीटों को भरा जाना है। 11 में से तीन सीटों पर कड़ी टक्कर महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी।
तमिलनाडु से सभी छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं। अब शेष 11 सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में भाजपा को सात, कांग्रेस को पांच, तृणमूल कांग्रेस को चार, डीएमके को तीन और शिवसेना, आरपीआई (ए), एनसीपी, एनसीपी (एसपी), एआईएडीएमके, पीएमके और यूपीपीएल को एक-एक सीट मिली।