लाइव न्यूज़ :

Bihar: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लगी 136 एजेंडों पर मुहर, नीतीश सरकार ने बना दिया नया रिकॉर्ड

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2025 18:50 IST

सरकार ने पहली बार एक साथ 136 एजेंडों को अपनी स्वीकृति दी है। जिसके लिए 20 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें कई विभागों को एजेंडे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव और प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने कुछ घोषणाएं की थी। जिन्हें एजेंडे में शामिल किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकैबिनेट की बैठक में बिहार की जनता के हित में कई एजेंडों पर मुहर लगीसरकार ने पहली बार एक साथ 136 एजेंडों को अपनी स्वीकृति दी नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से जुड़ी घोषणाओं पर मुहर लगी है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार की जनता के हित में कई एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश सरकार ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। सरकार ने पहली बार एक साथ 136 एजेंडों को अपनी स्वीकृति दी है। जिसके लिए 20 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें कई विभागों को एजेंडे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव और प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने कुछ घोषणाएं की थी। जिन्हें एजेंडे में शामिल किया गया था। 

कैबिनेट की इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से जुड़ी घोषणाओं पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में जिलेवार दौरा कर रहे हैं। हर जिले में मुख्यमंत्री की ओर से कई विकास योजना शुरू करने की घोषणा की जा रही है। 

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें हाजीपुर में जलजमाव दूर करने के लिए पानी की निकासी के लिए परियोजना को मंजूरी दी गई है। दरभंगा जिले में गंगासागर और दीघी झीलों के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिली है। दरभंगा में बस स्टैंड बनाने को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है। पूर्णिया जिला में पूरन देवी मंदिर के विकास के लिए 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

इसके साथ ही हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर का होगा गठन। मंदिर कॉरिडोर का निर्माण अहमदाबाद की वही कम्पनी करेंगी, जिसने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण किया था। इसके साथ ही अररिया और खगड़िया में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल निर्माण को मंजूरी मिली है। बिहार में सिपेक टाकरा का वर्ल्ड कप मैच होगा। महिला और पुरुष का अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। मैच के लिए राशि की स्वीकृति। इसके साथ ही खेल निदेशालय का गठन होगा। 

कैबिनेट की बैठक में पथ निर्माण विभाग के 41 और जल संसाधन विभाग के 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बिहार में पहली बार विश्व कप कबड्डी मैच चैंपियनशिप का आयोजन होगा। चैंपियनशिप के लिए 8 करोड़ 25 लाख रुपये की कैबिनेट से मंजूरी मिली। राजगीर खेल एकेडमी में 7 मार्च से 12 मार्च तक इसका आयोजन होगा। जिसमें 15 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दूसरी बार नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। इससे पहले 10 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 55 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई थी। इसमें 21 प्रस्ताव केवल सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा से संबंधित थे। यह 21 प्रस्ताव करीब तीन हजार करोड़ रुपये के थे। इनपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी स्वीकृति दे दी थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया