Bihar 10th result 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 79.88 प्रतिशत पास, जानें टॉपर कौन, इस लिंक पर करें चेक
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2022 15:55 IST2022-03-31T15:39:59+5:302022-03-31T15:55:59+5:30
Bihar 10th result 2022: बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा की। biharboardonline.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया गया है।

बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के टॉपर्स के नाम और परिणाम की घोषणा किया। (file photo)
Bihar 10th result 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा की।
biharboardonline.bihar.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। टॉप 10 की सूची में कुल 47 छात्र हैं। राज्य में बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक उत्तर कुंजी 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।
इस साल लगभग 17 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। राज्य भर में आयोजित की गई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा। छात्र परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद अपने रोल नंबर और / या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2022 का परीक्षाफल जारी करते हुये श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 31, 2022
इस अवसर पर श्री संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी उपस्थित हैं।
Watch: https://t.co/843zL4dklg
79.88 प्रतिशत पास हुए हैं। पटेल हाई स्कूल औरंगाबाद की स्टूडेंट रामायणी रॉय ने 500 में 487 अंक प्राप्त कर नंबर एक पर हैं। फरवरी में कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा देने वाले लगभग 17 लाख छात्र परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के टॉपर्स के नाम और परिणाम की घोषणा किया। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें।
बिहार 10वीं परिणाम 2022:
इन छात्रों को मिली पहली 5 रैंक:
रैंक 1: रामायणी रॉयः 487 अंक
रैंक 2: सानिया कुमारीः 486
रैंक 2: विवेक कुमार ठाकुरः 486
रैंक 3: प्रज्ञा कुमारीः 485
रैंक 4: निर्जला कुमारीः 484
रैंक 5: अनुराग कुमारः 483
रैंक 5: सुसान कुमारः 483
रैंक 5: निखिल कुमारः 483।