लाइव न्यूज़ :

बिहार: SKMCH में चिकित्सक शिक्षकों, चिकित्सकों समेत विभिन्न श्रेणियों के 1039 पदों को मंजूरी

By भाषा | Updated: April 30, 2020 05:46 IST

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद प्रधान सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने एसकेएमसीएच में 652 बिस्तरों को बढ़ाए जाने के मद्देनजर विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक कुल 1039 अतिरिक्त चिकित्सक शिक्षकों, चिकित्सकों, तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मियों के पदों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में 652 बिस्तरों की आवश्यकता के मद्देनजर अतिरिक्त चिकित्सक शिक्षकों, चिकित्सकों सहित विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक 1039 पदों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी।एसकेएमसीएच में उपलब्ध मौजूदा बिस्तरों की संख्या 638 है। इसके अतिरिक्त यहाँ प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, एम.सी.एच. भवन, पीआईसीयू भवन एवं ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में 652 बिस्तरों की आवश्यकता के मद्देनजर अतिरिक्त चिकित्सक शिक्षकों, चिकित्सकों सहित विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक 1039 पदों के लिए बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी।

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद प्रधान सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने एसकेएमसीएच में 652 बिस्तरों को बढ़ाए जाने के मद्देनजर विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक कुल 1039 अतिरिक्त चिकित्सक शिक्षकों, चिकित्सकों, तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मियों के पदों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।

एसकेएमसीएच में उपलब्ध मौजूदा बिस्तरों की संख्या 638 है। इसके अतिरिक्त यहाँ प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, एम.सी.एच. भवन, पीआईसीयू भवन एवं ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि के लिए व्यावसायिक वाहन, यात्री एवं मालवाहक वाहन को कर जमा किये जाने के लिए 15 दिनों की देय अनुग्रह अवधि 30 जून तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया।

दीपक ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (यथा संशोधित) के प्रावधानों के मद्देनजर राज्य के 9 जिलों नालंदा (बिहारशरीफ), रोहतास (सासाराम), नवादा, सारण (छपरा), गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी), वैशाली (हाजीपुर), दरभंगा तथा समस्तीपुर में अनन्य विशेष अदालत की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसके लिए विभिन्न कोटि के 81 अराजपत्रित पदों के सृजन के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद्‌ द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी।

टॅग्स :बिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी