लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में होगा अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन शो

By भाषा | Updated: December 18, 2021 22:39 IST

Open in App

लखनऊ, 18 दिसंबर भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्‍वस’ मना रही सरकार सोमवार की शाम लखनऊ में अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन करने जा रही है।

इसमें भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 से लेकर 1947 तक की गाथा को आसमान में एक साथ 500 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट, कलाबाजियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (पर्यटन व संस्कृति) मुकेश कुमार मेश्राम ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर देश के अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन लखनऊ में 1857 की प्रथम क्रांति का साक्षी बनी रेज़िडेन्सी में 20 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे से किया जाएगा।

मेश्राम ने कहा कि इस ड्रोन शो के लिए रूस से 500 ड्रोन और ड्रोन इंजीनियरों की विशेष टीम लखनऊ बुलायी गई है। एक दिन पहले 19 दिसम्बर की शाम ड्रोन शो का ट्रायल भी किया जायेगा। 19 और 20 दिसम्बर दोनों दिन इस कार्यक्रम के लिये शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक रेज़िडेन्सी में सभी लोगों के लिये प्रवेश नि:शुल्क होगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले 2020 में मुम्बई में 250 ड्रोन का और प्रयागराज कुम्भ में 100 ड्रोन से का प्रदर्शन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'