लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला फिर से करेंगे वैवाहिक जीवन की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 16:07 IST

Open in App

मुंबई, 23 फरवरी टीवी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन की विजेता रुबीना दिलैक ने कहा कि उन्हें और उनके पति अभिनव शुक्ला को इस रियलिटी शो में शामिल होने के बाद अपने संबंधों को नए सिरे से समझने का मौका मिला और अब वे अपने वैवाहिक जीवन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

‘छोटी बहू’, ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ जैसे टीवी धारावाहिकों में काम करने वाली रुबीना ने ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ के कलाकार अभिनव शुक्ला से जून, 2018 में शादी की थी। दोनों ही बिग बॉस के घर में साथ आए थे। शो की करीब पांच महीने की यात्रा के दौरान शुक्ला घर से बाहर निकल गए। दोनों ने बिग बॉस के घर में रहते हुए अपनी शादीशुदा जिंदगी की दिक्कतों के बारे में बताया और कहा था कि वे बिग बॉस में आने से पहले तलाक की तरफ बढ़ रहे थे।

पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में रुबीना ने कहा कि उन दोनों को फिर से अपने रिश्ते में खुशियां मिलने लगी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम फिर से वचन लेंगे। घर से बाहर निकलने के बाद काफी व्यस्त होने की वजह से हम इस बारे में बात नहीं कर पाए और इसकी योजना नहीं बना पाए। लेकिन निश्चित तौर पर कुछ होगा।’’

अभिनेत्री ने शो को श्रेय देते हुए कहा कि इसकी वजह से वे एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ पाएं।

उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में एक निश्चित दायरा होने की वजह से उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी की दिक्कतों का सामना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और ऐसे में वे उलझनों को सुलझाने की कोशिश करने लगे थे। रविवार को रुबीना बिग बॉस की विजेता घोषित हुईं और राहुल वैद्य रनर अप रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल