लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता उच्च न्यायालय से मिली अधिकारी को बड़ी राहत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:08 IST

Open in App

कोलकाता, छह सितंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को राहत प्रदान करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पुलिस राज्य में उनसे संबंधित आपराधिक मामलों में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकती है। इन मामलों में उनके अंगरक्षक की अस्वाभाविक मौत की सीआईडी ​​द्वारा की जा रही जांच भी शामिल है।

सीआईडी ​​ने सुरक्षाकर्मी की पत्नी द्वारा 2021 में दर्ज कराए गए हत्या के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में अधिकारी को सोमवार को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कई मामलों में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं के उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित होने और राजनीतिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए उपस्थित नहीं हुए।

न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने अंगरक्षक की मौत से संबंधित तीन मामलों, नंदीग्राम में एक कथित राजनीतिक झड़प सहित अन्य मामलों में अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी। कोलकाता के मानिकतला थाने में दर्ज कथित नौकरी घोटाले से संबंधित मामले और तामलुक में पुलिस को कथित रूप से धमकी देने के मामले की जांच की अनुमति देते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि इनके संबंध में अधिकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

अधिकारी के खिलाफ आगे दर्ज होने वाली किसी भी प्राथमिकी के बारे में जानकारी देने का पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश देते हुए अदालत ने कहा कि राज्य को ऐसे सभी मामलों में उन्हें गिरफ्तार करने या उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने से पहले अदालत से अनुमति लेनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे