लाइव न्यूज़ :

बबीता फोगाट का दादरी में भारी विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे

By भाषा | Updated: May 30, 2021 21:06 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), 30 मई महिला विकास निगम की अध्यक्ष बबीता फोगाट को यहां किसानों ने काले झंडे दिखाए तथा उनका जमकर विरोध किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बबीता फोगाट को वहां से निकाला।

बबीता फोगाट केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर सरकार की नीतियां बताने एवं मास्क वितरण के लिए बिरही कलां गांव आयी थीं।

रविवार को भाजपा नेता एवं महिला विकास निगम की अध्यक्ष बबीता फोगाट बिरही कलां पहुंची तो दर्जनों किसान, मजदूर व सामाजिक संगठनों ने कृषि बिलों के विरोध में बबीता की गाड़ी का घेराव किया तथा काले झंडे दिखाए। करीब 10 मिनट तक सैकड़ों लोगों ने बबीता का घेराव जारी रखा तथा जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया तथा बबीता फोगाट की गाड़ी को वहां निकाला।

सांगवान खाप के प्रधान और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने बताया कि बबीता फोगाट सेनेटाइजिंग के लिए आयी थीं जिसका किसानों ने विरोध किया और आगे भी सत्तारूढ पार्टियों के किसी नेता के किसी भी गांव में आने पर इसी प्रकार विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बबीता फोगाट कृषि कानूनों को लेकर सरकार के पक्ष में बोल रही हैं, इसतरह वह केवल सरकार में अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहती है। उनका कहना था कि उन्हें किसानों से किसी प्रकार की हमदर्दी नहीं है जबकि देशभर के किसान बिलों का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से किसान सड़कों पर डेरा डाले बैठे हैं जबकि सरकार किसानों को डरा धमका कर घर भेजना चाहती है लेकिन किसान कृषि बिल रद्द होने के बाद ही घर जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फोगाट एवं सांगवान खाप ने भाजपा व जजपा नेताओं का बहिष्कार किया हुआ है । अगर इन पार्टियों का नेता गांव में आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित