लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सराकर में मंत्री बनेंगे कांग्रेस-NCP के ये बड़े नेता, जानें किसको मिलेगा कौन सा पद 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 08:48 IST

अगर शिवसेना मंत्री पदों के बराबर बंटवारे से इनकार कर देती है, तो राकांपा गृह, वित्त, जबकि कांग्रेस राजस्व और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय मांगेगी. हालांकि, शहरी विकास मंत्रालय तब भी शिवसेना को दिए जाने की पेशकश होगी.

Open in App
ठळक मुद्देसमझा जाता है कि मोर्चे का नाम 'महाविकास आघाड़ी' रखा जाएगा।राज्यपाल दो दिन की दिल्ली यात्रा पर चूंकि, शनिवार और रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दिल्ली जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया। आज (22 नवंबर) शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बातचीत के बाद इसकी घोषणा संभव है। इसके बाद मंत्री पदों की घोषणा की जा सकती है। मंत्रिमंडल में कांग्रेस और एनसीपी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल किया गया है। 

आज साझा प्रेस कांफ्रेंस संभावित राकांपा और कांग्रेस के महाराष्ट्र के नेता दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं। अहमद पटेल, खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल भी आज दोपहर मुंबई पहुंचेंगे। वे पहले चुनाव में सहयोगी रहे दलों से बातचीत करेंगे। उसके बाद शिवसेना के नेताओं की बातचीत होगी। सहमति बनने के बाद वे उद्धव ठाकरे से 'मातोश्री' जाकर मिलेंगे। उसके बाद होटल में तीनों दलों की साझा प्रेस कांफ्रेंस करके में सरकार के गठन के फैसले की औपचारिक घोषणा करेंगे।  

ये नेता बन सकते हैं मंत्री

कांग्रेस ने सरकार में शामिल होने के लिए कुछ नाम तय किए हैं, जिनमें अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहब थोरात, विजय वडेट्टीवार और विश्वजीत कदम शामिल हैं. राकांपा अजित पवार, जयंत पाटिल, धनंजय मुंडे और नवाब मलिक के नाम तय किए हैं. सीएमपी में किसानों का मुद्दा मुख्य न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) के प्रारूप से धर्मनिरपेक्ष शब्द के इस्तेमाल के बजाय यह कहा गया है कि बिना धार्मिक आधार के राज्य सरकार सभी कार्यक्रम और योजनाएं तैयार करेगी.

सूत्रों का कहना है कि अगर शिवसेना मंत्री पदों के बराबर बंटवारे से इनकार कर देती है, तो राकांपा गृह, वित्त, जबकि कांग्रेस राजस्व और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय मांगेगी. हालांकि, शहरी विकास मंत्रालय तब भी शिवसेना को दिए जाने की पेशकश होगी.

महाविकास आघाड़ी के नाम से जाना जाएगा महागठबंधन!

यहीं नए राजनीतिक मोर्चे की घोषणा की जाएगी। समझा जाता है कि मोर्चे का नाम 'महाविकास आघाड़ी' रखा जाएगा। आज ही शिवसेना के विधायकों की बैठक 'मातोश्री' पर है। इसका समय अब दो घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे कर दिया गया है। राज्यपाल दो दिन की दिल्ली यात्रा पर चूंकि, शनिवार और रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दिल्ली जा रहे हैं। वे वहां राष्ट्रपति भवन में होने वाली परिषद में हिस्सा लेंगे। रविवार शाम वे लौट आएंगे। इसी दिन या अगले दिन सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस-राकांपा के बीच सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है। दोनों पार्टियां  मुंबई में सपा, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन जैसे सहयोगी दलों और शिवसेना के साथ बातचीत करेंगी। मुंबई में ही नई सरकार का स्वरूप तय होगा।'' 

टॅग्स :शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे