लाइव न्यूज़ :

दुनिया जब वैश्विक महामारी से जूझ रही थी, उप्र के एनसीआर में हुए बड़े निवेश : योगी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 17:00 IST

Open in App

नोएडा, 22 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रही थी तब नोएडा सहित उत्तर प्रदेश के कुछ राष्ीट्रय राजधानी क्षेत्रों में बड़ा निवेश किया जा रहा था जो विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

योगी ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोर्ट सेंटर एंड मार्ट में एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित विचार- विमर्श कार्यक्रम और दादरी के मिहिर भोज महाविद्यालय में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बुधवार को यहां पहुंचे।

उन्होंने अपने शासन में हुए बदलावों का हवाला देते हए कहा कि जो लोग पहले इलाज के लिए दिल्ली जाते थे उन्हें वैश्विक महामारी के दौरान उप्र के एनसीआर इलाकों में स्थित अस्पतालों में आते देखा गया।

उन्होंने कहा, “आपको पता होना चाहिए कि पहले निवेशक यहां से मुड़ कर चीन और वियतनाम का रुख करते थे। लेकिन मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि देश की पहली (मोबाइल फोन) डिस्प्ले यूनिट केवल एनसीआर में और महामारी के दौरान स्थापित की गई है।”

योगी ने कहा कि 2017 से पहले राज्य में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था अच्छी नहीं थी लेकिन अब चार शहरों में मेट्रो ट्रेन की सेवा है। साथ ही उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधरने पर भी ध्यान खींचा।

उन्होंने नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे अन्य हिस्सों का दौरा नहीं कर उन्हें ‘बदहाल’ अवस्था में छोड़ देने के लिए विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।

योगी बीते वर्षों में कई बार नोएडा का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने उस मिथक को भी तोड़ा है कि यहां आने वाला मौजूदा मुख्यमंत्री अपनी सत्ता गंवा देता है।

योगी ने ग्रेटर नोएडा के दादरी में स्थित मिहिर भोज महाविद्यालय में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?