लाइव न्यूज़ :

फोन से जालसाजी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून सुरक्षा एजेंसियों ने ‘फ्रॉड टू फोन’ नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 300 नए फोन बरामद किए हैं जो उन्होंने चोरी की रकम से खरीदे थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा इस गिरोह के 900 मोबाइल फोन, 1000 बैंक खाते और सैकड़ों एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और ई-कॉमर्स आईडी की भी पहचान की गई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक करीब 100 बैंक खातों और डेबिट व क्रेडिट कार्ड के लेन-देन पर भी रोक लगाई है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर ‘फ्रॉड टू फोन’ (एफ2पी) गिरोह के आठ मास्टरमाइंड गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें से चार झारखंड के तथा मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश से दो-दो आरोपी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से चोरी की रकम से खरीदे गए करीब 300 नए मोबाइल फोन भी जब्त किये गए हैं।

गिरोह के खिलाफ अभियान 18 राज्यों में चला और इसमें 350 लोग शामिल थे। यह अभियान केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा शाखा एफसीओआरडी, मध्य प्रदेश पुलिस और कुछ अन्य राज्यों के पुलिस बलों ने विशिष्ट सूचना पर चलाया था।

एक अधिकारी ने बताया कि उदयपुर निवासी 78 वर्षीय एक बुजुर्ग ने 11 जून को साढ़े छह लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबरसेफ ऐप पर दी थी। एफ2पी कॉल करने वाला झारखंड से काम कर रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि रकम सीधे तीन एसबीआई कार्ड में जमा हुई, जिनका इस्तेमाल फ्लिपकार्ट से 33 चीन निर्मित श्योमी पोको एम3 मोबाइल फोन खरीदने के लिये किया गया। कुछ ही मिनटों के अंदर यह सूचना प्राप्त कर ली गई कि मध्य प्रदेश के बालाघाट में यह फोन किस पते पर मंगाए गए और बालाघाट के पुलिस अधीक्षक को इस बारे में सूचित किया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस मास्टरमाइंड को पकड़ने में सबसे प्रभावी रही और उसके पास से सभी 33 नए मोबाइल फोन के अलावा कुछ अन्य फोन भी बरामद हुए। झारखंड पुलिस ने एफ2पी कॉलर को गिरफ्तार किया। एफ2पी गिरोह ने यह फोन करीब 10000 रुपये प्रतिफोन के हिसाब से खरीदे थे और उन्हें पांच से 10 प्रतिशत की छूट के साथ कालाबाजार में बेच देते थे।

एफ2पी गिरोह में सैकड़ों सदस्य होते हैं जो एक लेनदेन के विभिन्न चरणों का संचालन करते हैं जिनमें ओटीपी फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, ई-कॉमर्स फ्रॉड, फर्जी आईडी, फर्जी मोबाइल नंबर, फर्जी पता, काला बाजारी, कर चोरी, धन शोधन और चोरी के सामान की खरीद फरोख्त शामिल है।

आरोपियों से इस बाबत भी पूछताछ की जा रही है कि वे चीन निर्मित फोनों को ही क्यों तरजीह देते थे, विशेष रूप से श्योमी द्वारा बनाए गए फोन को।

‘साइबरसेफ’ एफसीओआरडी द्वारा निर्मित एक ऐप्लीकेशन है जिसका संचालन अगस्त 2019 से किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान