बड़ा बदलाव, 7 राज्य के गवर्नर और दिल्ली-लद्दाख के एलजी बदले?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 6, 2026 08:04 IST2026-03-06T07:09:58+5:302026-03-06T08:04:07+5:30

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Big change Governors 7 states LGs of Delhi-Ladakh changed appointed President Murmu Appoints New Governors Several States and Union Territories | बड़ा बदलाव, 7 राज्य के गवर्नर और दिल्ली-लद्दाख के एलजी बदले?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

file photo

Highlights तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों की नियुक्ति की है।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को बृहस्पतिवार को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने वी.के. सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। संधू ने 2024 में भाजपा के टिकट पर अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे।

नए राज्यपाल और उप राज्यपाल

1. बिहारः सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन

2. तमिलनाडुः राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

3. महाराष्ट्रः जिष्णु देव वर्मा

4. पश्चिम बंगालः आर.एन. रवि

5. दिल्लीः पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू

6. लद्दाखः विनय कुमार सक्सेना

7. हिमाचल प्रदेशः कविंदर गुप्ता

8. नागालैंडः नंद किशोर यादव

9. तेलंगानाः शिव प्रताप शुक्ला

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे।

पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया

राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को "निजी कारणों" का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को नियुक्त किया गया है, जिनका राज्य में डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार से लंबे समय से मतभेद चल रहा था।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश से तेलंगाना जाएंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गुरुवार रात घोषित प्रमुख राज्यपाल नियुक्तियों के तहत, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लिया है। विज्ञापन सेवानिवृत्त राजनयिक और अमेरिका में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे।

वे विनय कुमार सक्सेना का स्थान लेंगे, जिन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता, जो जम्मू-कश्मीर की पूर्ववर्ती राज्य में भाजपा-पीडीपी सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री थे, हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश से तेलंगाना जाएंगे। जिष्णु देव वर्मा का स्थान लेंगे, जिन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार रात को कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियां कीं, जिसके तहत तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। रवि ने सी वी आनंद बोस का स्थान लिया है, जिन्होंने दिन में इस्तीफा दे दिया था।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के इस्तीफे पर कांग्रेस ने हैरानी जताई, धनखड़ से तुलना की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से कुछ सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा अचानक दिये गए इस्तीफे पर कांग्रेस ने हैरानी जताई और कहा कि पिछले साल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से ‘‘बिना किसी कारण के हटा’’ दिया गया था।

कोलकाता के लोक भवन में उनके उत्तराधिकारी (बोस) के साथ भी ‘‘इसी तरह का व्यवहार’’ किया गया है। विपक्षी दल ने यह भी कहा कि अब आर एन रवि को पश्चिम बंगाल भेज दिया गया है, ऐसे में ‘‘वहां उनके द्वारा रुकावटें पैदा करना तय है।’’

Web Title: Big change Governors 7 states LGs of Delhi-Ladakh changed appointed President Murmu Appoints New Governors Several States and Union Territories

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे