लाइव न्यूज़ :

छोटे संकल्पों से बड़ा बदलाव आता है:शाह

By भाषा | Updated: October 17, 2021 00:23 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 16 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि छोटे व्यक्तिगत संकल्प देश में आमूल-चूल परिवर्तन लाने में बहुत मददगार साबित होते हैं। शाह ने रामायण का हवाला दिया, जहां एक छोटी सी गिलहरी ने भी रावण पर भगवान राम की जीत में योगदान दिया था।

शाह ने कहा कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष में सभी भारतीयों को छोटे-छोटे व्यक्तिगत संकल्प लेने चाहिए जैसे कि कभी भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए या भोजन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इन छोटे कदमों से बड़े बदलाव हो सकते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भाजपा कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कई दशकों के अपने शासन के दौरान द्वीपसमूह के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों वी डी सावरकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का रिश्ता स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष से रहा है।

गृह मंत्री ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के हिस्से के रूप में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा, ''यह शपथ लेने का वर्ष है, खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए क्योंकि पार्टी का गठन देश को महान बनाने के सपने के साथ किया गया था। अगर देश के 130 करोड़ लोग छोटे-छोटे संकल्प करते हैं तो एक बड़ा बदलाव होगा, जिस तरह हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं।''

उन्होंने कहा, '' संकल्प व्यक्तिगत हो सकते हैं। यदि 10 साल का लड़का यातायात नियमों को नहीं तोड़ने का संकल्प लेता है और उसका पालन करता है, तो यह (देश के लिए) एक बड़ा योगदान होगा। अगर तीन-चार साल की बच्ची संकल्प लेती है कि उसे खाने के बाद अपनी थाली में चावल का एक दाना नहीं छोड़ना है तो यह देश में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।''

शाह ने कहा कि लोगों को देश के लिए जान न्यौछावर करने की जरूरत नही है क्योंकि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है लेकिन लोगों को इस देश के लिए जीने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया