लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक राजगोपाल रेड्डी भाजपा में होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2019 18:44 IST

राजगोपाल रेड्डी ने पार्टी संबंधी मामलों को लेकर मायूसी जताई और आरोप लगाया कि पार्टी टीआरएस का प्रभावी तरीके से मुकाबला करने में सक्षम नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के 12 विधायक हाल में टीआरएस में शामिल हो गए थे जिससे विधानसभा में उसके सदस्यों की संख्या घटकर छह हो गई.नलगोंडा के पास मुनुगोडे से कांग्रेस विधायक के. राजगोपाल रेड्डी ने पार्टी संबंधी मामलों को लेकर मायूसी जताई.

तेलंगाना में 12 विधायकों के सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (तेरास) में शामिल होने से संकट का सामना कर रही कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है. पार्टी के एक अन्य विधायक ने भाजपा में जाने के संकेत दिए हैं.

नलगोंडा के पास मुनुगोडे से कांग्रेस विधायक के. राजगोपाल रेड्डी ने पार्टी संबंधी मामलों को लेकर मायूसी जताई और आरोप लगाया कि पार्टी टीआरएस का प्रभावी तरीके से मुकाबला करने में सक्षम नहीं है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस सिर्फ तेलंगाना में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मुश्किल में है. देश भाजपा के तहत विकास करेगा.''

उन्होंने कहा, '' युवा भाजपा के साथ हैं. पार्टी केसीआर (मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) का मुकाबला करने के लिए एक विकल्प है.'' रेड्डी ने कहा कि देश के हित को दिमाग में रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास प्रभावी नेतृत्व नहीं है और पार्टी सही तथा वक्त पर फैसले नहीं कर पा रही है. हालांकि उन जैसे लोग तेरास से लड़ रहे हैं.

कांग्रेस के 12 विधायक हाल में टीआरएस में शामिल हो गए थे जिससे विधानसभा में उसके सदस्यों की संख्या घटकर छह हो गई.

टॅग्स :कांग्रेसतेलंगानाके चंद्रशेखर रावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह