लाइव न्यूज़ :

बड़ी कार्रवाई, 107 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कोलकाता की फेयर डील सप्लायर्स पर गिरी गाज, फार्म हाउस, बंगला सहित कई घर सीज

By भाषा | Updated: January 21, 2020 16:16 IST

ईडी ने एक बयान में कहा कि कंपनी और उसके निदेशक राम प्रसाद अग्रवाल, नारायण प्रसाद अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, सौरभ झुनझुनवाला और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने मंगलवार को बताया कि यह कुर्की मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत की गयी है।सीबीआई के आरोप पत्र का अध्ययन करने के बाद ही ईडी ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में कोलकाता की एक कंपनी की 107 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

ईडी ने मंगलवार को बताया कि यह कुर्की मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत की गयी है। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई कोलकाता की फेयर डील सप्लायर्स के निदेशकों के खिलाफ की गयी। इसमें कंपनी की कोयंबटूर की भूमि और इमारत, अहमदाबाद में एक कार्यालय इमारत, एक फार्म हाउस, बंगला और सात सावधि जमा खातों को कुर्क किया गया है।

इस पूरी संपत्ति का कुल मूल्य 107.73 करोड़ रुपये है। ईडी ने एक बयान में कहा कि कंपनी और उसके निदेशक राम प्रसाद अग्रवाल, नारायण प्रसाद अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, सौरभ झुनझुनवाला और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया है।

सीबीआई के आरोप पत्र का अध्ययन करने के बाद ही ईडी ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। कंपनी और निदेशकों पर कोलकाता में यूको बैंक की कॉरपोरेट शाखा में शेयर बाजारों के फर्जी दस्तावेजों या उन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाते हुये विभिन्न प्रकार की ऋण सुविधाएं लेने और विदेश में ऋण के लिए गारंटी पत्र लेकर कथित धोखाधड़ी का आरोप है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकोलकातापश्चिम बंगालसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया