लाइव न्यूज़ :

झारखंड में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में मारे गए 25 लाख के इनामी गौतम पासवान और चार्ली समेत पांच नक्सली

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2023 13:52 IST

झारखंड में पांच नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में मर गिराया है। मारे गए इन नक्सलियों में दो पर 25-25 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।

Open in App

रांची: झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई। मुठभेड़ राजधानी रांची से 160 किलोमीटर दूर लावालौंग पुलिस थाना क्षेत्र में चतरा-पलामू सीमा के पास हुई। 

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया, 'पांच माओवादियों को मार गिराया गया और कई अन्य गोली लगने से घायल हो गए। मारे गए सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।' उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद हुआ है। 

25 लाख रुपये इनामी वाले दो नक्सली मारे गए 

झारखंड पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मारे गए पांच नक्सलियों में दो 25-25 लाख रुपये के इनामी राशि वाले गौतम पासवान और चार्ली शामिल हैं। दोनों माओवादी स्पेशल एरिया कमेटी (एसएसी) के सदस्य थे। इसके अलावा नंदू, अमर गंझू और संजीव भुइयां भी मारे गए और इन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने कहा कि मारे गए नक्सलियों के पास से एके 47, इंसास रायफल आदि बरामद किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल