लाइव न्यूज़ :

चार राज्यों में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होंगे : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में विधान परिषद के लिए स्थानीय निकाय श्रेणी से 42 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

आयोग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में विधान परिषद के सात स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के आठ मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी को खत्म होने वाला है।

इसमें कहा गया है कि आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए है कि अगर किसी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 75 प्रतिशत स्थानीय प्राधिकारी काम कर रहे हैं और निर्वाचन क्षेत्र के कुल मतदाताओं में से कम से कम 75 प्रतिशत मतदाता उपलब्ध है तो मतदाताओं को विधान परिषद के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए उपलब्ध माना जाता है।

आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निकाय श्रेणी के सात निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच में 75 प्रतिशत से अधिक स्थानीय निकाय काम कर रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि आयोग ने उपरोक्त नौ स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से तेलंगाना विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है। एक अन्य बयान में आयोग ने कहा कि कर्नाटक विधान परिषद के 25 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल पांच जुलाई को समाप्त हो रहा है। अब आयोग ने 20 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से कर्नाटक विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद के 11 मौजूदा सदस्यों के कार्यकाल की अवधि इस साल आठ अगस्त को खत्म हो गयी। अब वहां आठ स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया गया है।

आयोग ने बताया कि विधान परिषद की सभी सीटों पर चुनाव 10 दिसंबर को कराया जाएगा और मतगणना 14 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 16 दिसंबर तक पूरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह