लाइव न्यूज़ :

चार राज्यों में विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होंगे : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:17 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, नौ नवंबर महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में विधान परिषद के लिए स्थानीय निकाय श्रेणी से 54 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

आयोग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में विधान परिषद के सात स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के आठ मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी को खत्म होने वाला है।

इसमें कहा गया है कि आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए है कि अगर किसी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 75 प्रतिशत स्थानीय प्राधिकारी काम कर रहे हैं और निर्वाचन क्षेत्र के कुल मतदाताओं में से कम से कम 75 प्रतिशत मतदाता उपलब्ध है तो मतदाताओं को विधान परिषद के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए उपलब्ध माना जाता है।

आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निकाय श्रेणी के सात निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच में 75 प्रतिशत से अधिक स्थानीय निकाय काम कर रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि आयोग ने नौ स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से तेलंगाना विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है। एक अन्य बयान में आयोग ने कहा कि कर्नाटक विधान परिषद के 25 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल पांच जुलाई को समाप्त हो रहा है। अब आयोग ने 20 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से कर्नाटक विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद के 11 मौजूदा सदस्यों के कार्यकाल की अवधि इस साल आठ अगस्त को खत्म हो गयी। अब वहां आठ स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया गया है।

आयोग ने बताया कि विधान परिषद की सभी सीटों पर चुनाव 10 दिसंबर को कराया जाएगा और मतगणना 14 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 16 दिसंबर तक पूरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे