लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामलाः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश होने पहुंचे

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 22, 2019 11:22 IST

भूपेंद्र सिंह हुड्डा से एजेएल को एक भूखंड आवंटन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी है। पंचकुला स्थित यह भूखंड सेक्टर छह में सी-17 नंबर पर पंजीकृत है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार (22 अगस्त) को पंचकूला की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे।वह एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) भूमि आवंटन मामले और मानेसर भूमि घोटाला मामले में आरोपी हैं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार (22 अगस्त) को पंचकूला की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे। वह एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) भूमि आवंटन मामले और मानेसर भूमि घोटाला मामले में आरोपी हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से एजेएल को एक भूखंड आवंटन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में ईडी पूछताछ कर चुकी है। 

पंचकुला स्थित यह भूखंड सेक्टर छह में सी-17 नंबर पर पंजीकृत है। इसे पिछले साल ईडी ने कुर्क कर लिया था। एजेएल को कथित तौर पर नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संचालित किया जाता था। यह ग्रुप नेशनल हेराल्ड अखबार निकालता था।  ईडी की जांच में पाया गया है कि हुड्डा ने हरियाणा का मुख्यमंत्री रहने के दौरान अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए यह भूखंड पुन: आवंटन की आड़ में नए सिरे से एजेएल को 1982 की दर (91 रूपये प्रति वर्ग मीटर) और ब्याज के साथ फर्जी तरीके से आवंटित कर दिया। 

एजेंसी ने कहा था कि 2005 में इस पुन: आवंटन से एजेएल को अनुचित फायदा हुआ। ईडी के मुताबिक, इस भूखंड का बाजार मूल्य 64.93 करोड़ रूपये था जबकि इसे हुड्डा को 69.39 लाख रूपये में आवंटित कर दिया था। हालांकि धनशोधन के मामले में ईडी द्वारा की गई पूछताछ को हुड्डा ने 'राजनीतिक बदले' की भावना से प्रेरित बताया था। 

इधर, ईडी मानेसर में वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारियों और नौकरशाहों की मिलीभगत से जमीन के “अवैध” अधिग्रहण से जुड़े धनशोधन मामले में करीब 67 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुका है। कुछ किसानों और भू-स्वामियों का आरोप है कि इस मामले में उनके साथ करीब 1500 करोड़ रुपये का धोखा हुआ। इस मामले में भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक आरोपी हैं। 

टॅग्स :सीबीआईहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया