लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार दो साल पूरा होने पर रामायण विषय पर निकालेगी रथयात्रा

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सत्ता में दो साल पूरा होने पर भूपेश बघेल सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में भगवान नाम से जुड़े स्थलों को ‘राम वन गमन पथ’ के रूप में विकसित करेगी। मंगलवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

राम वन गमन पथ वही मार्ग है जिससे होकर अपने 14 साल के वनवास के दौरान भगवान राम गुजरे थे।

यहां छत्तीसगढ़ सूचना केंद्र द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ राम वन गमन पर्यटन सर्किट परियोजना छत्तीसगढ़ की पौराणिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा भगवान राम के जीवन से उनके संबंध को दर्शाने को तैयार की गयी है ।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ इसमें न केवल राम की वनवास अवधि से जुड़े स्थानों पर बल दिया गया है बल्कि उन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों के विकास पर भी ध्यान दिया जायेगा ।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘भूपेश बघेल की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरा होने पर रामायण विषय पर रथ यात्रा निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़े स्थलों का राम वन गमन पथ के रूप में विकास किया जाएगा।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बघेल को 17 दिसंबर, 2018 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी थी।

बयान के अनुसार राम वन गमन पथ पर अपनी यात्रा के दौरान श्रद्धालु और पर्यटक हर कदम पर भगवान राम की उपस्थिति महसूस करेंगे। मुख्य मार्ग और उपमार्ग 2260 किलोमीटर के हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और उनकी मां माता कौशल्या का जन्मथान था। भगवान राम अपनी पत्नी सीता एवं छोटे भाई लक्ष्मण के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर के दंडकारण्य क्षेत्र में अपना वनवास शुरू किया था।

बयान के अनुसार तीनों अपने 14 साल के वनवास में दस साल छत्तीसगढ़ में रहे थे।

बयान के मुताबिक भगवान राम से जुड़े 75 स्थल हैं जिनमें से नौ को इस परियोजना के पहले चरण में 137 करोड़ रूपये की बजटीय प्रावधान से विकसित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह