लाइव न्यूज़ :

भूपेंद्र यादव ने युवाओं से ‘सिंगल यूज’ प्लास्टिक को खत्म करने में मदद करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 00:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने युवाओं से देश से ‘सिंगल यूज’(एक बार इस्तेमाल में लाए जाने वाले) प्लास्टिक को खत्म करने में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि व्यवहार परिवर्तन इस लक्ष्य को प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत प्रथम ऑनलाइन कार्यक्रम में यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई में से एक, जिसे हम व्यक्तिगत रूप से कर सकते हैं, वह जीवनशैली में विवेकपूर्ण बदलाव लाना है।

यादव ने कहा, "हमारे पास कोई दूसरा ग्रह नहीं है, आज हमारे पास जो कुछ भी है वह विरासत में मिली संपत्ति नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों का हम पर ऋण है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "व्यवहार परिवर्तन सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम है। सिंगल यूज प्लास्टिक से ज्यादा कचरा पैदा होता है। छात्र और युवा समाज में व्यवहार परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन के वाहक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे