भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:57 IST2021-07-08T14:57:19+5:302021-07-08T14:57:19+5:30

Bhupendra Yadav took charge of the Environment Ministry | भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार संभाला

भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार संभाला

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार संभाला। इससे पहले मंत्री ने श्रम मंत्रालय का प्रभार संभाला।

यादव ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं। मैं श्रम मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल चुका हूं। अब मैंने पर्यावरण मंत्री के रूप में भी प्रभार संभाल लिया। मैं प्रधानमंत्री द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी को पूरा करने और मुझ पर जताये विश्वास पर खरा उतरने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैं सभी अधिकारियों से मुलाकात करूंगा और अपना काम शुरू करूंगा।’’

यादव (51) राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। यह उच्च सदन में उनका दूसरा कार्यकाल है। उन्होंने बुधवार को केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhupendra Yadav took charge of the Environment Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे