लाइव न्यूज़ :

भाजपा के चुनावी रणनीतिकार माने जाते हैं भूपेंद्र यादव

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:55 IST

Open in App

जयपुर, सात जुलाई केंद्र सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए भूपेंद्र यादव राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य हैं और वह भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं।

राजस्थान के अजमेर में 30 जून 1969 को जन्मे यादव की शिक्षा-दीक्षा इसी शहर में हुई। उनके परिवार में पत्नी बबीता यादव व दो बेटियां हैं। उन्होंने शहर के सरकारी कॉलेज से बीए व एलएलबी की। वह लंबे समय तक उच्चतम न्यायालय में वकालत कर चुके हैं। वह अखिल भारतीय परिषद से जुड़े थे और 2010 से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में काम कर रहे हैं।

यादव 2012 से राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्हें चार अप्रैल 2018 को दूसरी बार राज्यसभा सदस्य चुना गया और उनका मौजूदा कार्यकाल तीन अप्रैल 2024 तक है।

उन्होंने लंबे समय तक दिल्ली में उच्चतम न्यायालय में वकालत की है और वह 2000 से 2009 तक अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के महासचिव रहे। 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने और 2014 में उन्हें भाजपा में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वह बिहार, गुजरात व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रभारी रहे।

अपने गृह राज्य राजस्थान में 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत में उनकी बड़ी भूमिका की चर्चा प्राय: होती है। उस समय पार्टी ने 200 में से 163 सीट जीतकर कांग्रेस का एक तरह से सूपड़ा-साफ कर दिया था। हालांकि इसके बाद स्‍थानीय पार्टी नेतृत्‍व से शायद उनकी पटरी नहीं बैठी और वह पार्टी के लिए दूसरे राज्‍यों में अधिक सक्रिय रहे। यादव ने गुजरात व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2017) में पार्टी को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। वह पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के चुनाव प्रभारी थे।

कहा जाता है कि चुनाव जीतने के स्थानीय समीकरणों पर गहरी पकड़ रखने वाले यादव अमित शाह के विश्वस्त हैं। कानूनी मामलों के जानकार यादव अनेक संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं