लाइव न्यूज़ :

भूपेन्द्र यादव को बनाया गया भाजपा किसान मोर्चा का प्रभारी, तरुण चुग संभालेंगे युवा मोर्चा

By भाषा | Updated: November 14, 2020 00:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को महासचिव भूपेंद्र यादव को पार्टी के किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त महासचिवों तरुण चुग और दुष्यंत गौतम को क्रमश: युवा मोर्चा और महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रभारी होंगी। नवनियुक्त महासचिव सीटी रवि को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी और दिलीप सैकिया को अनुसूचित जनजाति मोर्चा को प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी ने महासचिव व ओडिशा के पूर्व प्रभारी अरुण सिंह को अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रभारी नियुक्त किया है।

चुग की नियुक्ति से पहले पूर्व पार्टी महासचिव मुरलीधर राव के पास युवा मोर्चा की जिम्मेदारी थी जबकि प्रभारी के रूप में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डी पुरंदेश्वारी संभाल रही थीं। भूपेंद्र यादव के पास अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभार था।

नड्डा ने अपनी नवगठित टीम में कर्नाटक के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया था जबकि वनती श्रीनिवासन को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी थी। नड्डा ने अपनी नयी टीम में जमाल सिद्दीकी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे