लाइव न्यूज़ :

भूपेंद्र यादव ने विकसित देशों से उत्सर्जन में तेजी से कमी लाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि जलवायु संबंधी कार्रवाई में देरी और विकसित देशों से नेतृत्व की कमी ने विकासशील देशों में जलवायु संकट के समाधान और अनुकूलन की लागत में वृद्धि की है।

‘जलवायु परिवर्तन पर सीओपी 26 के लिए तैयारी - उम्मीदें और चुनौतियां’ विषय पर समान विचारधारा वाले विकासशील देशों (एलएमडीसी) की मंत्रिस्तरीय बैठक में डिजिटल तरीके से भाग लेते हुए मंत्री ने इस दशक में विकसित देशों द्वारा उत्सर्जन में तेजी से कमी लाने का आह्वान किया। यादव ने कहा कि दुनिया को तेजी से और परिवर्तनकारी कार्रवाई करने की जरूरत है।

एक ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा, ‘‘विकासशील देशों के समान विचारधारा वाले समूह की मंत्रिस्तरीय बैठक में कहा गया है कि जलवायु कार्रवाई में देरी और विकसित देशों से नेतृत्व की कमी ने विकासशील देशों में जलवायु परिवर्तन संकट के समाधान और अनुकूलन की लागत में वृद्धि की है।’’

पर्यावरण मंत्री ने अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा पहुंच और दक्षता, ई-मोबिलिटी सहित टिकाऊ परिवहन, सतत कृषि, हरित आवरण बढ़ाने आदि के क्षेत्रों में भारत द्वारा उठाए गए महत्वाकांक्षी जलवायु कदमों पर प्रकाश डाला।

ब्रिटेन के ग्लासगो में 31 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2021 तक होने वाले आगामी महत्वपूर्ण 26वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले समान विचारधारा वाले विकासशील देशों के समूह की मंत्री स्तरीय बैठक की मेजबानी बोलिविया ने की। एलएमडीसी में एशिया और अन्य क्षेत्रों के लगभग 25 विकासशील देश शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos