लाइव न्यूज़ :

भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण में जनजाति समुदाय की भूमिका को सराहा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण में आदिवासी समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि जनजातियों को एक समुदाय के रूप में समझने की जरूरत है।

उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, "जनजाति समुदाय के प्रति सरकार और आमजन को सजग रहने की जरूरत है। जनजातियों को एक समुदाय के रूप में समझने की आवश्यकता है।"

मंत्री ने कहा कि जनजाति समुदाय आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सबसे आगे रहे हैं। इस भूमिका को ध्यान रखते हुए हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ

मिलकर वन संसाधनों के प्रबंधन में जनजातीय समुदायों को और अधिक अधिकार देने का निर्णय लिया है।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास करने के साथ ही जनजातीय समुदायों से संवाद स्थापित करने की जरूरत है। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने कहा कि जनजाति समुदाय के लिए योजनाएं उनको साथ लेकर ही बननी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच