लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री नामित हुए भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से मुलाकात की, सरकार बनाने का दावा पेश किया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:27 IST

Open in App

गांधीनगर, 12 सितंबर गुजरात के नये मुख्यमंत्री नामित किये गए भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पटेल के साथ रूपाणी, भाजपा आलाकमान की ओर से भेजे गये पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा प्रह्लाद जोशी, प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल आदि उपस्थित थे।

पटेल का नाम संभावित दावेदारों में नहीं चल रहा था और आज अचानक से सामने आया। वह पार्टी विधायकों की बैठक में निर्विरोध विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज भवन पहुंचे।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए पत्र सौंपा जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के मुताबिक पटेल सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 15 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 December 2025: आज इन राशि के जातकों को होगी आर्थिक तंगी, परिवार में बढ़ेगा क्लेश

पूजा पाठSaptahik Rashifal: आपके भाग्य में सफलता या निराशा, जानें अपना इस सप्ताह का भविष्यफल

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारत अधिक खबरें

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?