भूपेन बोरा असम कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:45 IST2021-07-24T18:45:40+5:302021-07-24T18:45:40+5:30

Bhupen Bora appointed as the President of Assam Congress, three working presidents were also made | भूपेन बोरा असम कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

भूपेन बोरा असम कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

नयी दिल्ली, 24 जुलाई कांग्रेस ने शनिवार को भूपेन बोरा को अपनी असम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही राणा गोस्वामी, कर्मालाख्या डे पुरकायस्थ और जाकिर हुसैन सिदकर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

भूपेन बोरा ने रिपुन बोरा का स्थान लिया है। कुछ महीने पहले हुए असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश संगठन में यह बदलाव किया गया है।

भूपेन बोरा और गोस्वामी इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की भूमिका निभा रहे थे। उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bhupen Bora appointed as the President of Assam Congress, three working presidents were also made

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे