लाइव न्यूज़ :

कार्रवाई से हो रही भूमाफिया के रहनुमाओं को परेशानी : योगी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 15:42 IST

Open in App

फर्रुखाबाद (उप्र), 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भू-माफियाओं के खिलाफ अपनी सरकार की कार्रवाई को पूरी तरह जायज करार देते हुए आरोप लगाया कि जबरन कब्जा की गई गरीबों की जमीन को मुक्त कराए जाने से इन माफिया तत्वों के रहनुमाओं को परेशानी हो रही है।

योगी ने रविवार को यहां ‘मुख्यमंत्री आरोग्य मेले’ का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज अगर किसी के अंदर डर समाया हुआ है तो वह उन अपराधियों, माफियाओं और गैंगेस्टरों में है, जिन्होंने समाज को लूटा है। प्रदेश के धन का बंदरबांट करने का प्रयास किया है। वे लोग आज भयभीत हैं। गले में तख्ती लटकाए घूम रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रदेश में एक संकल्प के साथ सरकार चल रही है। पहले गरीबों और व्यापारियों की जमीन पर माफिया कब्जा करते थे। आज जमीन माफियाओं की छातियों पर बुलडोजर चल रहे हैं तो अपराधी तो भाग रहे हैं लेकिन उनके रहनुमाओं को भी परेशानी हो रही है।’’

योगी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘इन रहनुमाओं को तब परेशानी नहीं होती थी जब किसी गरीब, किसी व्यापारी या किसी आम आदमी की जमीन पर भूमाफिया या अपराधी कब्जा करते थे? उनको परेशानी तब हो रही है जब अपराधियों और माफियाओं से गरीबों और किसानों की संपत्तियों को मुक्त कराया जा रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘आज अपराधियों के रहनुमाओं के दिल में इस बात की छटपटाहट है कि उनके गुर्गों की छातियों पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है। उन्हें डर है कि कहीं यह बुलडोजर उनकी और न घूम जाए।’’

हालांकि योगी ने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गत शुक्रवार को बांदा में दिए गए बयान की तरफ था।

अखिलेश ने बांदा में कहा था, ‘‘उत्तर प्रदेश में यह जो बिल्डिंग गिराने का सिलसिला चल रहा है। आखिर किस-किस का नक्शा पास है? पुराने लोग जितने हैं उनमें से किसी का नक्शा पास नहीं है। हमारे दादा परदादा ने जो घर बनाया, हम उसमें रह रहे हैं। उस समय तो नक्शा पास करने वाला कोई प्राधिकरण भी नहीं था।’’

उन्होंने सरकार पर तंज करते हुए कहा था, ‘‘इन मकानों को जब चाहे तब तोड़ दो। कितना गैरकानूनी बना होगा, यह आप से बेहतर कौन जानेगा। तो केवल एक, दो या तीन आदमियों को चिन्हित करके उनके मकान तोड़ना... अगर यही परंपरा चलेगी तो कल जब दूसरी सरकार आएगी तो चिन्हित करके बुलडोजर आपकी तरफ ले जाएगी। आज जो अधिकारी उनके लिए काम कर रहे हैं, वह कल सैल्यूट मार कर दूसरी सरकार के लिए काम करने लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos