लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर ने इंडिया स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतिस्पर्धा में दो पुरस्कार जीते

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 जून ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर ने इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतिस्पर्धा, 2020 के तहत शुक्रवार को दो पुरस्कार जीते।

आईएएससी, 2020 नाम से लोकप्रिय इन पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रीय राजधानी में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने की।

भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (बीएससीएल) ने बताया कि सभी 100 स्मार्ट शहरों ने इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था। सामाजिक रूप से स्मार्ट भुवनेश्वर को सामाजिक पहलू परियोजना श्रेणी में द्वितीय स्थान मिला।

बीएससीएल ने बताया कि इस परियोजना का लक्ष्य बुनियादी ढांचे एवं प्रौद्योगिकी में सुधार, आर्थिक अभियान तथा लोगों के जीवनस्तर को उठाने के लिए भुवनेश्वर का रूप बदलना है।

बीएससीएल की दूसरी पहल भुवनेश्वर डॉट मी को शासन श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह एकीकृत सेवा पोर्टल फिलहाल 16 सरकारी संगठनों 100 से अधिक नागरिक सेवाएं प्रदान करता है।

बीएससीएल की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस के सिंह ने कहा कि भविष्य में शहर और ऐसी नागरिक केंद्रित परियोजनाएं लाएगा।

ये पुरस्कार स्मार्ट सिटीज मिशन, अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) और प्रधानमंत्री आवास योजना की छठी वर्षगांठ के मौके पर घोषित किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए