लाइव न्यूज़ :

बीएचयू ने नीता अंबानी को ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ बनाने की खबर का खंडन किया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:48 IST

Open in App

वाराणसी 17 मार्च काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने रिलायन्स इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी को ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ बनाये जाने की खबर का बुधवार को खंडन किया।

इससे एक दिन पहले विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर निधि शर्मा ने दावा किया था कि नीता अंबानी को ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बाद मंगलवार को छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को व्यक्तव्य जारी कर कहा कि नीता अंबानी को विश्विद्यालय के किसी भी विभाग में ‘विजटिंग प्रोफेस‘ नियुक्त करने से संबंधित कोई भी आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है और न ही इस संबंध में कोई आदेश जारी किया गया है।

बयान में बताया गया है कि विश्वविद्यालय में ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ की नियुक्ति के लिए विद्वत परिषद की मंजूरी लेनी होती है। इस मामले में ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गयी है।

रिलायन्स इंडस्ट्रीज लिमिटिड ने भी ट्वीट कर कहा है कि विश्वविद्यालय में ‘विजिटिंग प्रोफेसर‘ बनाये जाने की खबर फर्जी हैं। नीता अंबानी को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

वहीं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो कौशल किशोर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने नीता अंबानी को ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ बनाने के लिए 12 मार्च को पत्र भेजा था। जो पत्र भेजा गया था उसकी प्रति कुलपति को भी दी गयी थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को छात्रों ने नीता अंबानी को विश्वविद्यालय में ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया था। धरना दे रहे छात्रों ने कहा कि बीएचयू को उद्योगपतियों के इशारे पर चलाया जा रहा है, जो विश्वविद्यालय की गरिमा के खिलाफ है। बाद में कुलपति के समझाने बुझाने पर छात्र धरने से उठे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल