लाइव न्यूज़ :

बीएचयू ने नीता अंबानी को ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ बनाने की खबर का खंडन किया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:15 IST

Open in App

वाराणसी 17 मार्च काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने रिलायन्स इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी को ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ बनाये जाने की खबर का बुधवार को खंडन किया।

इससे एक दिन पहले विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर निधि शर्मा ने दावा किया था कि नीता अंबानी को ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बाद मंगलवार को छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को व्यक्तव्य जारी कर कहा कि नीता अंबानी को विश्विद्यालय के किसी भी विभाग में ‘विजटिंग प्रोफेस‘ नियुक्त करने से संबंधित कोई भी आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है और न ही इस संबंध में कोई आदेश जारी किया गया है।

बयान में बताया गया है कि विश्वविद्यालय में ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ की नियुक्ति के लिए विद्वत परिषद की मंजूरी लेनी होती है और इस मामले में ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गयी है।

रिलायन्स इंडस्ट्रीज लिमिटिड ने भी ट्वीट कर कहा है कि विश्वविद्यालय में ‘विजिटिंग प्रोफेसर‘ बनाये जाने की खबर फर्जी हैं और नीता अंबानी को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

वहीं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो कौशल किशोर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने नीता अंबानी को ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ बनाने के लिए 12 मार्च को पत्र भेजा था। उन्होंने कहा कि जो पत्र भेजा गया था, उसकी प्रति कुलपति को भी दी गयी थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को छात्रों ने नीता अंबानी को विश्वविद्यालय में ‘विजिटिंग प्रोफेसर’ नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया था। धरना दे रहे छात्रों ने कहा कि बीएचयू को उद्योगपतियों के इशारे पर चलाया जा रहा है, जो विश्वविद्यालय की गरिमा के खिलाफ है। बाद में कुलपति के समझाने बुझाने पर छात्र धरने से उठे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे