लाइव न्यूज़ :

बीएचयू तस्वीर मामला : डीन ने जांच के लिये कमेटी गठित की, विभागाध्यक्ष से पक्ष रखने के लिये कहा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:52 IST

Open in App

वाराणसी 10 नवम्बर काशी हिन्दू विश्विद्यालय (बीएचयू) के उर्दू विभाग द्वारा उर्दू दिवस पर आयोजित वेबिनार के पोस्टर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर की जगह पाकिस्तान के कवि एवं शायर अल्लमा इकबाल मसूदी की तस्वीर लगाने के मामले में कला संकाय के डीन ने जांच के लिये कमेटी का गठित की है और विभागाध्यक्ष से उनका पक्ष रखने के लिये कहा है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

इसके साथ ही वेबिनार के पोस्टर से पाकिस्तानी शायर की तस्वीर हटा कर मालवीय जी की तस्वीर लगा दी गयी है।

विश्विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कला संकाय के डीन ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है और इसके साथ ही उर्दू के विभागाध्यक्ष से उनका पक्ष रखने के लिये कहा गया है ।

गौरतलब है कि काशी हिंदू विश्विद्यालय के उर्दू विभाग में उर्दू दिवस पर आयोजित वेबिनार के पोस्टर पर हर साल बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का चित्र लगाया जाता था लेकिन इस बार उनके स्थान पर पाकिस्तान के शायर अल्ल्लमा इकबाल का चित्र लगा दिया गया, जिसको लेकर छात्रों ने कला संकाय के डीन प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह से मिल कर अपना विरोध जताया।

प्रोफेसर विजय बहादुर ने इस मामले पर माफी मांगते हुए मामले की जांच की बात कही है। साथ ही कला संकाय ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी माफी मांगी मांग ली थी।

उन्होंने ट्वीट किया, “ डीन उर्दू विभाग, कला संकाय, बीएचयू, पोस्टर में दिए गए विवरण के अनुसार एक वेबिनार का आयोजन कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले के पोस्टर में अनजाने में हुई गलती के लिए ईमानदारी से माफी।”

इससे पहले, पोस्टर पर पाकिस्तानी शायर की तस्वीर लगाये जाने के बाद विवाद पैदा हो गया था और विद्यार्थियों के विरोध करने पर विजय बहादुर ने इसकी जांच कराने का भरोसा दिलाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?