लाइव न्यूज़ :

बीएचयू तस्वीर मामला : डीन ने जांच के लिये कमेटी गठित की, विभागाध्यक्ष से पक्ष रखने के लिये कहा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:10 IST

Open in App

(पूरी कॉपी में सुधार के साथ)

वाराणसी 10 नवम्बर काशी हिन्दू विश्विद्यालय (बीएचयू) के उर्दू विभाग द्वारा उर्दू दिवस पर आयोजित वेबिनार के पोस्टर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर की जगह शायर अल्लामा इकबाल की तस्वीर लगाने के मामले में कला संकाय के डीन ने जांच के लिये कमेटी का गठित की है और विभागाध्यक्ष से उनका पक्ष रखने के लिये कहा है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

इसके साथ ही वेबिनार के पोस्टर से अल्लामा इकबाल की तस्वीर हटा कर मालवीय जी की तस्वीर लगा दी गयी है।

विश्विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कला संकाय के डीन ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है और इसके साथ ही उर्दू के विभागाध्यक्ष से उनका पक्ष रखने के लिये कहा गया है ।

गौरतलब है कि काशी हिंदू विश्विद्यालय के उर्दू विभाग में उर्दू दिवस पर आयोजित वेबिनार के पोस्टर पर हर साल बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का चित्र लगाया जाता था लेकिन इस बार उनके स्थान पर अल्लामा इकबाल का चित्र लगा दिया गया, जिसको लेकर छात्रों ने कला संकाय के डीन प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह से मिल कर अपना विरोध जताया।

प्रोफेसर विजय बहादुर ने इस मामले पर माफी मांगते हुए मामले की जांच की बात कही है। साथ ही कला संकाय ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी माफी मांगी मांग ली थी।

उन्होंने ट्वीट किया, “ डीन उर्दू विभाग, कला संकाय, बीएचयू, पोस्टर में दिए गए विवरण के अनुसार एक वेबिनार का आयोजन कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले के पोस्टर में अनजाने में हुई गलती के लिए ईमानदारी से माफी।”

इससे पहले, पोस्टर पर अल्लामा इकबाल की तस्वीर लगाये जाने के बाद विवाद पैदा हो गया था और विद्यार्थियों के विरोध करने पर विजय बहादुर ने इसकी जांच कराने का भरोसा दिलाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos